पंकज कुमार जहानाबाद।
स्वतंत्रता दिवस 2022 के आयोजन का पूर्वाभ्यास आज स्थानीय गाँधी मैदान में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन के नेतृत्व में किया गया। भारतीय स्वतंत्रता के 75 महनीय वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। झंडोत्तोलन जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय गाँधी मैदान में किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रातः 08ः40 बजे कारगिल चौक पर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया जाएगा। साथ हीं स्थानीय अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भी माल्यार्पण प्रातः 08ः50 बजे करने के उपरांत स्थानीय गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रातः 08ः55 बजे किया जाएगा एवं प्रातः 09ः00 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः40 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन, विकास भवन में प्रातः 10ः00 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10ः10, जिला परिषद कार्यालय 10:20 तथा पुलिस केंद्र में प्रातः 10ः30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल पर बिहार सरकार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के निदेशानुसार सोसल डिसटेंसिंग को बरकरार रखने हेतु आगन्तकों की संख्या को कम किया गया है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीयतम पदाधिकारियों को हीं आमंत्रित किया गया है।*
पूर्वाभ्यास के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बी०एम०पी के जवान, जिला पुलिस बल-पुरुष, जिला पुलिस बल-महिला (डीएपी) तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया गया एवं परेड के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, लय तथा समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया गया। पूर्वाभ्यास में गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति भी दी गई। जिला पदाधिकारी ने पूर्वाभ्यास में बताया कि कोरोना वायरस के ध्यान में रखते हुए मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग किया गया है, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे।
मुख्य समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन के पश्चात् जिले के महादलित टोलों में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर- 05 ऊँटा मदारपुर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। उसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर- 06 ऊँटा महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर- 08 निजामुद्दीनपुर महादलित टोला,अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड- 27 ईरकी में, अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा काको प्रखंड के डेढसैयां पंचायत के लोदीपुर महादलित टोला, जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा मनियांवा पंचायत के जोलहबीगहा महादलित टोला, जिला नजारत उप समाहर्ता द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 पूर्वी ऊँटा में, भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा पूर्वी सरेन पंचायत के सुरका महादलित टोला में, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 रामगढ़ में तथा जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 लालसे बीगहा में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। इसी प्रकार अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी निर्धारित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक/खेल-कूद कार्यक्रम स्थगित किया गया है।




