पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी प्रेमी की हत्या!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

19 जुलाई 2022 को नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नंबर गली में इलेक्ट्रॉनिक दुकान हरिशंकर प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से पुलिस इस कांड का पर्दाफाश करने में लगी हुई थी। जगह-जगह छापेमारी हो रही थी मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच चल रही थी ।वही इस जांच पर विराम लगाते हुए भोजपुर पुलिस की डी आई यू टीम ने कांड का पर्दाफाश कर दिया है ।भोजपुर एसपी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। इस मामले में पटना के बख्तियारपुर थाना के बख्तियारपुर गांव निवासी मृतक के पत्नी का प्रेमी दिनकर सिन्हा मृतक की पत्नी सोनाली देवी व सूटर गोलू कुमार सहित राजू कुमार को पुलिस ने स्थान का पर्दाफाश करते हुए धर दबोचा है ।वही इन सभी पकड़े गए आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसपी के अनुसार पकड़े गए आशिक दिनकर सिन्हा ने प्रेमिका के पति को मारने के लिए सूटर हरिओम सिंह को 1 लाख 15 हज़ार सुपारी दी थी। जिसके बाद सुपारी किलरों की सहायता से इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार हरिशंकर प्रेमी की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार जगदेव नगर निवासी सोनाली देवी मृतक की पत्नी थी साल 2019 में अपने प्रेमी संग घर से भागी थी। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी संघ पटना के बख्तियारपुर से पकड़कर आरा लाया था। मोबाइल की सीडीआर के जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सोनाली लगातार दिनकर सिन्हा के संपर्क में रहती थी दिनकर ने अलग से सिम भी दिया था। जांच में लगी पुलिस ने दुर्गापुर से दुकानदार की पत्नी सोनाली को पकड़ कर यहां लाया जबकि प्रेमी को पटना से पकड़ा गया। वहीं शूटर को भी पटना से ही पकड़ा गया है। भोजपुर पुलिस ने इस कांड के बाद चुनौती के रूप में इस कांड को पर्दाफाश करने में लगी हुई थी। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली और इस कांड में सभी बदमाश धर दबोचे गए। 
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर) 

Join us on:

Leave a Comment