लगातार दो बच्ची को जन्म देने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्या की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के बांगर टोला में लगातार दो बच्ची को जन्म देने पर ससुरालियों ने हत्या कर शव को जलाकर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.इस मामले में मृतक विवाहिता के मायके लोगो ने पातेपुर थाना पहुंच कर मृतका के ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध पुत्री का हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के मायके पक्ष के लोगो के साथ बरडीहा गांव के बांगर टोला स्थित लड़की के ससुराल पहुंच कर मामले की जांच की वही पुलिस ने जले शव का सैम्पल इकट्ठा किया.

                  इस संबंध में मृतक विवाहिता के पिता द्वारा पातेपुर थाने में दर्ज कराए गए प्राथिमिकी के अनुसार उसने अपनी पुत्री रूबी कुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व  पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित लड़की के ननिहाल से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार थाना क्षेत्र बरडीहा तुर्की गांव के बांगर टोला निवासी राजेश्वर राय के पुत्र संतोष कुमार राय के साथ किया था. शादी के समय लड़की के पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार लड़के पक्ष को उपहार स्वरूप दान आदि भी दिया था. शादी के कुछ दिन बाद से ही लड़की के पति संतोष कुमार राय, सास देवकी देवी, ससुर राजेश्वर राय, देवर संजय राय एवं ननद रूबी कुमारी द्वारा बार बार दहेज में मोटरसाइकिल एवं एक लाख रुपये मायके से मंगाने का दबाव बनाकर मारपीट करना शुरू कर दिया. विवाहिता के साथ ससुरालियों द्वारा बार बार मारपीट किये जाने एवं  प्रताड़ित किये की जानकारी पिता को दी गई. जिसके बाद विवाहिता के पिता ने सामाजिक स्तर पर स्थानीय बुद्धिजीवियों के द्वारा पंचायत भी कराया गया था. पंचायत में लोगो द्वारा समझाने बुझाने के बाद मामला को शांत करा दिया गया था. पंचायत के कुछ दिन बीतने के बाद लालची ससुरालियों द्वारा पुनः प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलती थी. इस दौरान विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दे चुकी थी. जिसकी उम्र 2 वर्ष है. विवाहिता के पिता ने बताया कि 12 दिन पूर्व उसकी पुत्री ने पुनः एक बच्ची की जन्म दिया था. बच्ची के जन्म के बाद से ही उसके पति संतोष कुमार एवं घर के अन्य सदस्यों ने विवाहिता पर सिर्फ बच्ची जनने का आरोप लगाकर मारपीट एवं दहेज का बाइक तथा एक लाख रुपये की मांग करने लगे. सोमवार को विवाहिता के ननिहाल बहुआरा गांव स्थित उसके नाना को सूचना मिली कि रूबी कुमारी की तबियत काफी खराब है इसलिए उसे हाजीपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर जब विवाहिता के मायके के लोग बरडीहा गांव पहुंच कर लड़की के संबंध में पूछा तो सभी लोग गाली गलौज करने लगे. जब लोगो ने विवाहिता के घर के आसपास के लोगो से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पुत्री रूबी कुमारी को उसके ससुराल वाले हत्या कर शव को गांव के चंवर में जला दिया है. पुत्री की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.शिकायत मिलने के बाद पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ पदाधिकारी को मौके पर भेजा. पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची जहां शव को जलाया गया था. पुलिस मौके से जले शव का सैम्पल जांच के लिए इकट्ठा किया. विवाहिता के पिता ने उसके ससुराल के पांच लोगों के पांच लोगों के विरुद्ध विवाहिता का हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गायब करने की प्राथिमिकी दर्ज कराई है.

Join us on:

Leave a Comment