पान के पत्तों से हुआ बाबा गरीबनाथ महादेव का महाश्रृंगार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहटा के मुजफ्फरपुर में सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार पान के पत्तों और फूलों से किया गया ,, रात करीब नौ बजे गर्भगृह की साफ-सफाई के बाद बाबा को गंगा जल और दूध से नहलाया गया ,, इसके बाद करीब 4.5 फीट पान के पत्तों से बाबा का महाश्रृंगार किया गया ,, श्रृंगार में गेंदा, कमल, सगरी, अपराजिता, जूही, चमेली आदि फूलों का उपयोग किया गया ,, महाआरती के समय मंदिर में 500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे, जो हर-हर महादेव का जयकार लगा रहे थे ,, महंथ अभिषेक पाठक ने बताया कि बाबा गरीब नाथ के दरबार मे शुरू से परमपरा चलती आ रही है सावन के सभी सोमवारी पर बाबाग़रीबनाथ का महाश्रृंगार अलग अलग रूपों में किया जाता है , इस महाश्रृंगार के लिये फूल व पान के पत्ते कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाया जाता है,,

बाइट अभिषेक पाठक ( महंथ बाबाग़रीबनाथ मंदिर )

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें