आरसीपी के समर्थन में जदयू नेता ने अपने समर्थकों समेत दिया इस्तीफा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद:-

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के कद्दावर नेता आरसीपी सिंह के जदयू से इस्तीफा देने के बाद इस्तीफा का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में जहानाबाद के रहने वाले जदयू के समाज सुधार सेनानी के पूर्व प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार सिंह में अपने सैकड़ों साथियों के साथ इस्तीफा प्रदेश जदयू अध्यक्ष को भेज दिया। इस्तीफा देने के बाद मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जदयू डूबती नाव की तरह हो गया है जो लोग इस पर सवार होंगे उनका डूबना तय है ।जदयू के द्वारा आरसीपी सिंह से किए गए सवाल को मुकेश कुमार सिंह ने निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी अब इतना नीचे गिर कर अपने नेता कार्यकर्ता से सवाल पूछ रहा है इससे साबित होता है कि जदयू का जमीनी स्तर पर किसी प्रकार का कोई पकड़ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जमीनी नेता हैं और उनके नेतृत्व में पूरे बिहार के आम आवाम एकजुट है। जदयू अपने गिरते जनाधार को रोक पाने में अब असफल साबित हो रही है और आने वाले दिनों में नीतीश कुमार हैं पार्टी को अपने चाटुकार ओ के साथ ले डूबेंगे।

Join us on:

Leave a Comment