ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
मद्य निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा बांध किनारे छापेमारी की। इस दौरान मद्य निषेध् की टीम ने 380 बोतल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मद्य निषेध निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की रेपुरा गांव के बांध के पास कुछ लोग शराब की खरीद ब्रिक्री करते हैं।




