युवती की गला रेतकर हत्या कर शव बगीचे में फेंका!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में आज सुबह श्रावणी मेला की बात का घर से निकली एक युवती का शव गांव के बाहर बगीचे से बरामद किया गया। बदमाशों ने युवती की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सादिपुर गांव की है। बताया जाता है कि शादीपुर मुसहरी रामपुर गांव निवासी नंदलाल सदा की 19 वर्षीय पुत्री लकी कुमारी आज सुबह घर में श्रावणी मेला में जाने की बात कह निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। गांव के बाहर बगीचे में लकी कुमारी का शव बरामद किया गया। बदमाशों ने लकी कुमारी की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी है। शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां शव की पहचान लकी कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। युवती की दिनदहाड़े हत्या से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं आखिर बदमाशों की क्या दुश्मनी थी इतनी बेरहमी से गला रेत कर हत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
बाईट- मृतिका के पिता
बाईट- स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment