प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया कर 108 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी अभियान में 70 शराब कारोबारी और 38 शराब पीने वाले कुल 108 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बेगूसराय जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी में बेगूसराय ,समस्तीपुर खगड़िया और मुंगेर जिले की पुलिस टीम शामिल हुए और बेगूसराय जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि शराब बेचने के आरोप में 70 लोग और शराब पीने के आरोप में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें अभी अस्थाई हाजत शहर के दिनकर भवन में रखा गया है जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार किया गया आरोपियों के परिजनों के द्वारा गलत गिरफ्तार करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाकर हंगामा किया गया। लेकिन जिस तरीके से शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए कई जिलों की टीमें एक साथ पूरे जिले में छापेमारी अभियान चलाया और 108 लोगों को गिरफ्तार किया है इससे शराब कारोबारियों और पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
बाईट- अविनाश पांडेय, उत्पाद विभाग बेगूसराय




