प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में भी महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे बिहार में महागठबंधन के द्वारा विरोध प्रदर्शन रखा गया है। इसी के तहत बेगूसराय में भी राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सीपीआई सीपीएम और माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं शहर के कॉलेजिएट स्कूल में जमा हुए और वहां से प्रतिरोध मार्च निकालकर कैंटीन चौक डीएम ऑफिस पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है तब से लगातार महंगाई चरम पर पहुंच गई है और खाद्य सामग्रियों में जीएसटी लागू किया गया है जिससे और महंगाई बढ गई है। भ्रष्टाचार बेरोजगारी सूखाड़ और बाढ़ से जनता त्रस्त है लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार आम लोगों को राहत देने के बदले उनके सामने महंगाई परोसने में जुटी हुई है अगर सरकार जल्द से जल्द महंगाई बेरोजगारी दूर नहीं करती है तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बाईट- मोहित यादव, राजद जिलाध्यक्ष




