प्रतिरोध मार्च में महागठबंधन को मिल रहा जनसमर्थन!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। हाजीपुर रामाशीष चौक पर जन सरोकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर महागठबंधन के द्वारा प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया है। इसी दौरान रामाशीष चौक के पास राजद नेत्री ने बीच चौराहे पर खाना बनाकर अनोखे ढंग से प्रतिरोध मार्च में शामिल हुई। महिला राजद नेत्री द्वारा कमरतोड़ महंगाई,भ्रष्टाचार, अफसरशाही एवं तानाशाही, किसानों की समस्या, मजदूरों की समस्या एवं अग्निपथ स्कीम को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजद नेत्री खाना बनाने की सामग्री को लेकर बीच चौराहे पर खाना बनाते दिखी तो वही महागठबंधन के द्वारा राज्य में प्रतिरोध मार्च का सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा आवाहन किया गया था। जिसको लेकर जिले के विभिन्न जगहों पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment