प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब तस्कर घरों में शराब के साथ हथियार का भी सहारा ले रहे हैं। दरअसल तेघड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी की सूचना में पर जब एक घर में छापेमारी की तो 6 लीटर देसी शराब के साथ-साथ पुलिस को एक देसी मास्केट राइफल भी घर से मिला है। तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि तेघरा थाना क्षेत्र के नोनपुर फरदी गांव में दिनेश सहनी के घर से शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की तो घर से 6 लीटर देसी शराब बरामद किया गया और घर में जब तलाशी ली गई तो घर से एक देशी मास्केट भी बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आखिरकार दिनेश सहनी के पास देसी मास्केट रायफल कहां से आई और इसको घर में रखने के पीछे क्या उद्देश्य है या यह किसी और संगठन से जुड़ा है। इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल नोनपुर फरदी इलाका कभी नक्सलियों का गढ़ रहा था। हालांकि नक्सली गतिविधि बेगूसराय में समाप्त हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मौके से दिनेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है
बाईट- ओमप्रकाश डीएसपी तेघड़ा




