आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
बिहार की सड़कों पर आज विपक्ष ने बढ़ती हुई महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और बुलडोजर कानून के खिलाफ अपना प्रतिवाद मार्च निकाला है ।जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले में भी आरा की सड़कों पर राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा माले ,कांग्रेस आइसा,सहित विपक्ष की सभी पार्टियां सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई दिखाई दे रही है ।महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार से अपील किया है कि जल्द से जल्द इनकी मांगे पूरी करें नहीं तो यह प्रतिवाद मार्च पूरे भारत में दिखाई देगा ।वही इन लोगों ने आक्रोश जताया है कि केंद्र सरकार के आने के बाद भारत में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और बुलडोजर कानून लाया गया है जो आम जनता के लिए बिल्कुल ही सही नहीं है। यह प्रतिवाद मार्च आरा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रमना मैदान पहुंचकर समाप्त हो जाएगी इस प्रतिवाद मार्च में जिले के कई विधायक भी शामिल हुए। बाईट–सुदामा प्रशाद(भाकपा माले विधायक तरारी)
बाईट/-रामबिशुन सिंह लोहिया(राजद विधायक जगदीशपुर)




