बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र सिंडिकेट इलाके में दुकान से घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई है. उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया. उसे आरा ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक रामरेखा घाट पर पटेहरा की दुकान चलाने वाला पप्पू पटेहरा(35 वर्ष) है जो कि प्रतिदिन की तरह रात तकरीबन 8:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था इसी बीच घर पहुंचने से कुछ दूर पूर्व ही गली में ही उसे गोली मार दी गई. अपराधी अंधेरे में छिपे हुए थे जैसे ही वह नजदीक पहुंचा उन्होंने सिर में नजदीक से गोली मारी तथा मौके से फरार हो गए.
उधर, जैसे ही गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी लोग अपने घरों से बाहर निकले. बाहर निकलते ही उन्होने देखा कि खून से लथपथ पप्पू पटेहरा सड़क पर गिरा पड़ा है. किसी तरह उसे उठाकर नगर के गोलम्बर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा अन्यत्र रेफर किए जाने के पश्चात परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गए. वह आरा स्थित डॉ विकास सिंह के यहां पहुंचे लेकिन पहुंचते ही युवक को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके एसपी नीरज कुमार स्वयं पहुंच गए तथा उन्होंने मामले की जांच की.
वाइट -प्रत्यक्षदर्शी
वाइट-मृतक के बहनोई




