71वीं वाहिनी SSB के जवानों ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

आज़ादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे एसएसबी जवान

71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी जवानों ने बांधा समां

वही इस तिरंगा यात्रा के बाद इन जवानों व इनके वरीय अधिकारियों ने यहां के ऐतिहासिक ग़ांधी स्मारक में पौधारोपण भी किया व जल जीवन हरियाली के संकल्प को अमलीजामा पहनाया

आज़ादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मोतिहारी की सड़कों पर एसएसबी के जवानों का एक अलग रंग व अंदाज़ दिखा जहां भारत की आन बान व शान तिरंगे के साथ सैकड़ो जवानों व स्थानीय लोगो ने भारत माता की जय व वंदे मातरम की जयघोष के साथ देशभक्ति गीतों पर ऐसा समां बांधा की लोग झूमने पर मजबूर हो गए ।तस्वीरें बिहार के मोतिहारी की है और आप जिसे नाचते गाते व भारत माता का जयघोष लगाते देख रहे हैं न वो कोई और नही बल्कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले एसएसबी के जवान है और आज इनलोगो ने मोतिहारी की सड़कों पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो ने जबरदस्त देशभक्ति की भावना को जागृत किया है ।आज पूरा मोतिहारी उस समय तिरंगामय हो गया जब 71वीं सशस्त्र बल के सैकड़ो जवानों ने मोतिहारी में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली व भारत माता की जयघोष व वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा तो निकाली व लोगो मे भारतीयता का अलख जगाया । साथ मे देशभक्ति गानों की धुन पर अलौकिक नृत्य का प्रदर्शन कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया । ,,मंरमुग्ध भी ऐसा की क्या आम और क्या खास सभी के सभी लोग इन एसएसबी के जवानों के साथ थिरकने लगे व भारत माता की जयकार करने लगे.

Join us on:

Leave a Comment