दहेज़ के लिये विवाहिता की जहर देकर हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-


भोजपुर जिले में एक बार फिर से दहेज की वेदी पर एक विवाहिता को चढ़ा दिया गया है। तीयर थाना क्षेत्र के आमी के मोहराई गांव में कल देर रात 24 वर्षीय प्रियांशु कुमारी को दहेज लोलुप ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया ।2 जून 2021 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महत्वनिया गांव निवासी स्वर्गीय हरीराम सिंह की पुत्री 22 वर्षीय प्रियांशु कुमार की शादी बड़े ही धूमधाम से तीयर थाना क्षेत्र के मोहराई गांव निवासी अरुण कुमार के साथ बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी ।शादी में प्रियांशु के परिवार वालों ने लगभग 6 लाख के गहने और एक बाइक दिया गया था।शादी के बाद से ही प्रियांशु को एक 407 सवारी गाड़ी के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।वही कल देर रात ससुराल वालों ने प्रियांशु को जहर देकर मार डाला।घटना की जानकारी मिलते ही प्रियांशु के परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे तो पता चला कि प्रियांशु की हत्या कर दी गई है।घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे परिवार वालो ने प्रियांशु के सव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।वही पुलिस ने परिजनों के बयान पर तियर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।
 बाईट/-परिजन 
बाईट/-मामा(मृतिका)

Join us on:

Leave a Comment