मोहर्रम की चहल पहल के बीच निकाला गया मेंहदी का डोला!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-


भोजपुर जिले में आज मोहर्रम को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में चहल-पहल देखी जा रही हैं। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरा शहर में मेहंदी का डोला भी निकाला है ।जिसमें इस समुदाय के लोग हसन और हुसैन को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।मोहर्रम के जुलूस को लेकर जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।हालांकि इस बार जिला प्रशासन ने डी जे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखा है। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज मोहर्रम जुलूस को लेकर सुबह से ही तैयारी में लगे हुए हैं ।यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रमना मैदान के कर्बला में जाकर समाप्त होगा। वही इन लोगों ने मोहर्रम के जुलूस की खास बातें बताएं जो मेहंदी के डोला से जुड़ा हुआ है।ये जुलुश हुसैनी एकता समाज के द्वारा निकाला गया है। 
बाईट/-स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment