छात्राओं और NCC कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी,श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय मोतिहारी और एनसीसी के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली,,,,,,

आजादी के अमृत महोत्सव को देश धूम धाम से मना रहा है और आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत छात्र घूम घूम लोगो को कर रहे है जागरूक,,,,,

घर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनता में राष्ट्रभक्ति का बिगुल फूंकने निकले छात्र,आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जन जन में जागरूकता फैलाने हेतु मोतिहारी श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और एनसीसी के कैडेड ने साथ मिलकर सैकड़ों की संख्या में आगामी आने वाले 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु घर घर जाने की मुहिम छेड़ी।दिल में हिंदुस्तान और राष्ट्र भक्ति का जज्बा हो तो फिर देश की सेवा हर जगह हर कार्य को करके किया जा सकता है,शरहद पर देश के जवान मोर्चा संभालते है और देश के अंदर राष्ट्र भक्ति की भावना से लोग देश की सेवा कर सकते है । हर घर तिरंगा हर हाथ में तिरंगा इस अभियान को गति देते हुए छात्रों ने नेशन फर्स्ट कहा!

Join us on:

Leave a Comment