एडिशनल सेक्रेटरी नवजोत कौर ने लिया माइनिंग कार्यों का जायजा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय:-

आरा में आज एडिशनल सेक्रेटरी बिहार सरकार नवजोत कौर के आने को लेकर सुबह से ही समाहरणालय में चहल-पहल देखी गई। वही लगभग 11:00 बजे के आसपास बिहार सरकार की एडिशनल सेक्रेटरी नवजोत कौर आरा समाहरणालय पहुंची जहां पर उन्होंने माइनिंग संबंधित जिले के सभी क्रियाकलापों का जायजा लिया और जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की ।बैठक के दौरान एडिशनल सेक्रेटरी नवजोत कौर ने जिले में होने वाले माइनिंग पर विशेष नजर रखने और अवैध खनन और भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया ।वही एडिशनल सेक्रेटरी के आने को लेकर सभी पदाधिकारी चौकन्ने दिखाई दिए और मीटिंग के दौरान नवजोत कौर ने इन सभी लोगों को रिले के विकास पर बल देने का निर्देश दिया ।

Join us on:

Leave a Comment