विभागीय लापरवाही से करंट की चपेट में आकर फिर गई एक युवक की जान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय:-


भोजपुर जिले में एक बार फिर से बिजली विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आई है ।धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई है ।मामला इमादपुर थाना क्षेत्र के भलुअनी बिहटा गांव की है जहां 22 वर्षीय चंदा देवी आज सुबह अपने घर से शौच के लिए निकली थी तभी खेत में धारा प्रवाहित बिजली का तार गिरा हुआ था जिसके चपेट में आ गई। बिजली के तार के चपेट में आने से चंदा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।वहीं घटना की जानकारी जैसे परिजनों को मिली तो घटना की सूचना स्थानीय इमादपुर थाना को दी गई जिसके बाद इमादपुर थाना ने मृत महिला के शव को आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।जहां मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम की स्थिति है। 
बाईट/-परिजन(मृतिका) 

Join us on:

Leave a Comment