13 साल का सूर्यांश 56 स्टार्ट अप कम्पनीयों का सीईओ!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

चौकाने वाली खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहाँ मात्र 13 साल का suryansh 56 स्टार्टअप कंपनियां बना कर विश्व डंका बजा दिया है और बड़े बड़े हस्तियों को रैंकिंग में काफी पीछे छोड़ दिया है ,,

मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संतोष कुमार एवं अर्चना के पुत्र 13 वर्षीय सूर्यांश अपनी इसी उम्र में 56 कंपनियों का सीईओ (मुख्या कार्यपालक पदाधिकारी) बनकर एक नया इतिहास रचा है, साथ ही इसी कारण वह दुनिया का यंगेस्ट सीईओ बन गया है ! खेलने कूदने की उम्र में कंपनी चलाने की मानसिकता के साथ दसवीं की पढाई भी ! माँ अर्चना द्वारा 2014 में निबंधित कंपनी “सूर्यांश कॉंटेक प्राइवेट लिमिटेड” जो 8 वर्षो से सिर्फ कागजी कार्य पूरा कर बचाकर रखा गया था, 2021 में सूर्यांश द्वारा सीईओ का पद सँभालते ही अपनी हर उचाई छूने की और अग्रसर है ! अपने 9 महीने की कार्यकाल में इसने अभी तक 56 स्टार्टअप्स की नीव डाली है , जिसमे से लगभग १ दर्ज़न पर तेजी से काम जारी है तथा अगले 4-5 महीने में बाजार में उतरने को उत्सुक एवं दृढ़संकल्पित है ! इनके कंपनियों में प्रमुख है मंत्रा-फाई, जैस बिज़नेस, जीप्सी कैब्स, जैसिफाई, जैस हेल्थ, जैस जोल्लिज , मंत्रा -कॉइन, जैस ब्रांड्स, जैस टेक, जैस स्नेप, चुलबुली, आदि ! ये कम्पनिया क्रिप्टोकोर्रेंसी, इ-कॉमर्स, क्रिप्टो टोकन, कंसल्टेंसी, सोशल नेटवर्किंग साइट्स आदि के क्षेत्र में है ! 56 कंपनियों की नींब सूर्यांश ने डालने का इसीलिए प्लान किया ताकि जो ग्राहक जैस लूप के तहत आ गए, उन्हें दुनिया की सारी जरूरते सूर्यांश कोन्टेक प्राइवेट लिमिटेड के तहत ही पूरी हो सके ! क्रिप्टोकर्रेंसी अभी तक बड़े-बड़े देशो एवं महानगरों में ही प्रचलित रही है, लेकिन सूर्यांश का कहना है की “मंत्रा-फाई” एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया गया है कि कोई भी इंसान क्रिप्टोकोर्रेंसी जैसे डीप टेक में इन्वेस्ट कर सके , क्योकि इस प्लेटफार्म पे निवेश करने के लिए किसी भी टाइप की फाइनेंसियल नॉलेज की आवश्यकता नहीं होगी हमारे रहते। कॅश बैक के रूप में मिलनेवाली राशि हमलोग स्वतः ग्राहक के लिए म्यूच्यूअल फंड्स में इन्वेस्ट कर देंगे।
इ- कॉमर्स कि दुनिया में कोई भी प्रोडक्ट आज मिनिमम 4 से 7 दिन लेता है डिलीवरी के लिए, प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी नहीं होती, डिलीवरी पार्टनर कस्टमर की बेइज्जती कर देते है,इन सारे प्रोब्लेम्स का एक सलूशन है और वो है “जैस बिज़नेस” जहा हम किसी भी प्रोडक्ट को 30 मिनट के अंदर डिलीवरी करेंगे और वो भी सबसे सस्ते कीमत पे।
बड़ी शहरों तक तोह साडी सुविधाएं है लेकिन आज भी बिहार जैसे राज्य में कोई ऐसी ट्रेवल / राइड शेयरिंग कंपनी नहीं है जो अपने सर्विसेज अच्छी तरीके से दे रहे हो और इसी का हल है जीप्सी कैब्स, जो की दुनिया की सबसे सस्ते कीमत पे राइड कैब सर्विसेज देगी।
ऐसे ऐसे तमाम कंपनी है जो की सूर्यांश कॉंटेक के अंदर चल रही है।
अपने इन प्रयासों से सूर्यांश का मूल्यांकन जब अमेरिकन लीडिंग मीडिया एजेंसी टेकक्रंच कि डेटाबेस प्लेटफार्म क्रंचबेस द्वारा कि गयी तो 7 करोड़ लोगों में इसने अपने वर्तमान रैंक 14 के कारण दुनिया के सबसे आमिर आदमी एलोन मस्क सहित मुकेश अम्बानी ,गौतम अडाणी,सर रतन टाटा,बिल गेट्स,मार्क जुगरबर्ग जैसे दिग्गज लोगों को पीछे छोर दिया है,ऐसा इसलिए कि सूर्यांश कि उम्र महज 13 साल है ।
इसका कहना है कि जल्द ही पूरी दुनिया एक नया आनंद उठा सकेगी जो वर्तमान वित्तीय एवं उपभोक्ता एहसासों से काफी अलग होग।
सूर्यांश एक लेखक भी है और 12 वर्ष कि उम्र में इसने एक पुस्तक ‘द स्मैश गाये’ कि रचना कर दी थी और अब फाइनेंस से सम्बंधित अलग पुस्तक कि रचना कर रहा है जो लोगों को नया व्यवसाय व स्टार्ट अप खोलने में काफी लाभकारी होग।
सूर्यांश 15 घंटे अपनी सी ई वो कि जिम्मेदारी व 2 घंटा पढाई में व्यतीत करता है। अपने उम्र के युवाओं हेतु सूर्यांश एक आदर्श है ।

बाइट :- सूर्यांश

Join us on:

Leave a Comment