गया जदयू जिला संगठन की बैठक आयोजित!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया कर्पूरी सभागार जिला गया कार्यालय गया में समय 4 बजे गया जिला के वरिष्ठ साथियों के साथ बैठक जदयू जिलाध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद की अध्यक्षता में की गई व संचालन जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजू बरनवाल जी ने किया। श्री बरनवाल ने कहा कि जदयू संगठन की मजबूती, विस्तार और कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्धता भी जताई। श्री द्वारिका प्रसाद जी ने भी कहा जदयू चली गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया एवं सभी पंचायत अध्यक्षों को अपनी-अपनी पंचायत के हर गांव से कम से कम 10 लोगों को पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया और पार्टी की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उद्देश्यों को मजबूती के साथ गांव-गांव में बताने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में आगामी लोकसभा 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू सभी सीटों पर विजयी हो इस विषय पर काफी विस्तार-पूर्वक चर्चा की गई और संगठन विस्तार के लिए तय किया गया है जिसमें सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को भी सुनने का काम जदयू करेगी जदयू की नीति बन रही है कि अब गांव में,गाँवों की ओर जदयू जाएगी और गांव में सभी लोगों की जन- समस्याओं की बात सुनी जाएगी और सुनकर निश्चित रूप से उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा।
उक्त बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेतागण पूर्व मंत्री श्री विनोद प्रसाद यादव जी,पूर्व विधायक श्री कृष्ण नंदन यादव जी,पूर्व विधायक श्री अजय पासवान जी,प्रदेश सचिव श्री अजय कुशवाहा जी,मधुसूदन राय जी प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा जी,श्री जितेंद्र पंडित जी, कार्यालय सचिव श्री नरेश प्रसाद जी, श्रीमती जूली मेहता जी, शहजाद शाह जी, प्रोफेसर अरविंद कुमार जी, श्री दिवाकर कुमार जी, श्री गोपाल प्रसाद जी, श्री अमित कुमार जी, दिलीप कुमार यादव जी आदि नेतागण शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें