मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया निरिक्षण, दिये कई अहम निर्देश!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

राज्य की सरकार के मद्य निषेध और निबंधन अपर मुख्य सचिव के के पाठक आज पहुंचे मुजफ्फरपुर और जिला उत्पाद विभाग के अंदर बन रहे भवनों का लिया जायजा और वही इस दौरान जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर और उत्पाद अधीक्षक को दिए गए है कई अहम निर्देश।

राज्य सरकार के मद्य निषेध और राज्य निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक आज अचानक ही मुजफ्फरपुर पहुंचे मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग के छाता चौक स्थित बन रहे महिला बैरक सभागार सहित अन्य भवनों का जायजा लिया और खासकर के के पाठक ने पार्किंग की जगह और खाली पड़े भूमि पर काम कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान निर्माण कार्य को करा रहे अभियंताओं से जानकारी लिया और बिल्डिंग के निर्माण और गुणवक्ता को लेकर विशेष रूप में निर्देश दिए गए हैं आज सुबह से ही अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आने की जानकारी पर जिला उत्पाद विभाग पूरे तरह से चुस्त दुरुस्त दिखी और चाक चौबंद के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। वही मामले में अपर मुख्य सचिव ने कुछ भी कहने से इंकार

डीएम मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने ये बताया की उत्पाद विभाग में बन रहे महिला बैरक पुरुष बैरक सहित अन्य भवनों का निरीक्षण और अपर मुख्य सचिव द्वारा किया गया है और इसके साथ ही इसका उद्देश्य यह है की मद्य निषेध के कार्यान्वयन को भी बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।

बाइट :- प्रणव कुमार डीएम जिला अधिकारी मुजफ्फरपुर।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें