अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पूरे विश्व के 70% बाघ हिंदुस्तान में है।
आज विश्व बाघ दिवस है इस अवसर पर पटना चिड़ियाखाना मैं वन एवं पर्यावरण मंत्री बबलू नीरज ने पटना के चिड़ियाखाना में बाहों का निरीक्षण करने गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एक बाघिन ने 4 बच्चों को जन्म दिया जिसमें तीन नर और एक नारी बच्चे हैं चारों बच्चे स्वस्थ हैं।
मंत्री नीरज बबलू ने बताया कि विश्व बाघ दिवस होने के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन चारों बच्चों का नामांकरन किया मुख्यमंत्री ने पहले बच्चे का नाम मगध दूसरे का केसरी तीसरे का विक्रम और चौथे मादा बच्चे का रानी नाम दिया इन चारों बच्चे का नाम पटना के जू में डिस्प्ले बोर्ड पर लगा दिया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अच्छी बात है पूरे देश में बाघों की संख्या अच्छी है और पूरे विश्व के बाघों की 70% बाघों की संख्या हिंदुस्तान में है।। आज उन्होंने बताया कि राज्य में बाघों की संख्या 2018 के आंकड़े के मुताबिक 45% है बाघों की सुरक्षा के लिए उसके उचित कदम विभाग के द्वारा उठाए जा रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति पूरे राज्य में किसी बाघ का शिकार न कर सके।
बाइट बबलू नीरज वन एवं पर्यावरण मंत्री बिहार सरकार




