गार्ड की बहादुरी से बीएसएनएल ऑफिस में चोरी की वारदात नाकाम!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस में चोरी कि बड़ी घटना उस वक्त हो टल गई जब गार्ड ने चोर का विरोध किया और गार्ड के साथ चोर हाथापाई और मारपीट कर फरार हो गया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस की है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे तीन से चार की संख्या में चोर अंदर दाखिल हो गया और कटर से ऑफिस में लगे बैटरी चार्जर और अन्य सामान चोरी कर बरामदे पर रखा उसे लेकर निकलता तभी गार्ड पहुंच गया और शोर मचाने लगा। इस दौरान चोरों के द्वारा गार्ड के साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। लेकिन शोर होने के बाद चोर समान छोड़कर फरार हो गया। चोरों के द्वारा कटर, खंटी रड़ को भी ऑफिस में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- गार्ड , बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस

Join us on:

Leave a Comment