अमित कुमार की रिपोर्ट :-
गला रेत कर युवक की हत्या पुलिस का दावा जल्द होगी हत्या का उद्भेदन पुलिस जांच में जुटी
बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां शास्त्री नगर इलाके में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की पहचान पिंटू कुमार के नाम से हुई है पटना पुलिस की मानें तो युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है फिलहाल इस मामले में उस का पता लग गया है जिसके साथ मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था पटना पुलिस की मानें तो युवती के घर वाले फिलहाल फरार हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.




