कुर्ता खोलकर सो गए मास्टर साहब, कचड़े के बीच मिड डे मील खाते हैं बच्चे, वीडियो हुआ वायरल!

SHARE:

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

मामला वैशाली जिले के देशरी प्रखंड क्षेत्र की है। जहां के भिखनपुरा मध्य विद्यालय के एक शिक्षक का क्लास में सोने का वीडियो सोशल वायरल पर तेजी से वायरल हो रहा है।और तो और गंदगी और कचड़े के बीच बच्चे मध्यान भोजन कर रहे हैं। वीडियो 25 जुलाई का बताया जा रहा है। जिसमे विद्यालय के शिक्षक मिथलेश कुमार क्लास रूम में ही सोए हुए है। वहीँ बच्चे गंदी जगह पर ही खाना खाते दिख रहें हैं। हालाँकि शंखनाद इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं आरोपी शिक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि उनकी तबियत खराब थी। जिसके कारण वह क्लास रूम में सो गए थे।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक का बचाव करते हुए कहा की तबियत खराब होने पर शिक्षक सो गए थे। जिसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण भेजे जाने की बात कही है। जिसका जवाब देने की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगो ने बताया की यह विद्यालय अक्सर सुर्खियों में रहता है। इससे पहले भी विद्यालय में ऑर्केस्ट्रा के आयोजन का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसे में एक बार फिर इस विद्यालय के एक शिक्षक और विद्यालय की कुव्यवस्था का वीडियो वायरल हो रहा है। लिहाजा देखना होगा कि इस मामले में कोई कार्रवाई भी होगी या सिर्फ मामले की लीपापोती करने में विद्यालय प्रशासन और विभाग जुट गया है।

Join us on:

Leave a Comment