राष्ट्रपत्नी’ बोल बुरे फंसे अधीर, अब महिला आयोग ने किया तलब!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा, 3 अगस्त को पेश होने को कहा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी एक्शन लेने की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' वाले बयान को लेकर सदन से सड़क पर हंगामा बरपा हुआ है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आज गुरुवार को अधीर रंजन चौधरी को नोटिस जारी कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा। महिला पैनल ने कांग्रेस नेता से व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। इस संबंध में सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे होनी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल से कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान को आड़े हाथों लिया है। अधीर रंजन ने संसद में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के लिए 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का इस्तेमाल किया था। भाजपा सांसदों के मुताबिक, अधीर रंजन ने जानबूझकर दो बार इस शब्द का इस्तेमाल किया। जबकि कांग्रेस पार्टी इसे अधीर रंजन की अनजाने में की गई भूल बता रही है। हालांकि अपने बयान पर अफसोस जताते हुए अधीर रंजन ने कहा कि वो राष्ट्रपति से व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और चौधरी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। इस संबंध में आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी चौधरी के खिलाफ उचित ऐक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है।

Join us on:

Leave a Comment