कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
Banka-
मद्य निषेध बांका की टीम ने विभागीय निर्देश के आलोक में भागलपुर, जमुई एवं शेखपुरा की टीम के साथ संयुक्त रुप से छापामारी कर 2 शराब विक्रेता एवं 61 शराबी कुल 63 लोगों को गिरफंतार किया है।छापेमारी अभियान के दौरान विक्रेता- अशोक कुमार, काशीखंड, अमरपुर को 4 लीटर महुआ शराब के साथ, फूल कुमारी कारीपाथर, बांका के पास 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया।
इसके अलावे 61 शराबियों को विभिन्न स्थानों से ब्रेथ एनालिसीस कर गिरफ्तार किया गया। इसमे 41 कांवरिया (5 उत्तर प्रदेश के, 18 पूर्णिया, 12 कटिहार शेष भागलपुर), 2 लोग जल भरने जा रहे थे। ये दोनो सैंथिया के है। शराबी मे भलजोर रुट से 51, पंजवारा से 7 और अमरपुर से 2, बांका से 1 गिरफ्तार किया गया यह कार्रवाई अधीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में किया गया।




