पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने किया ओढ़नी डैम का निरिक्षण!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

28 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को प्रधान सचिव पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के संतोष कुमार मल्ल (IAS) का ओढनी डैम  में आगमन हुआ।  जिला पदाधिकारी, बांका  अंशुल कुमार एवं प्रभारी पदाधिकारी  पर्यटन, बांका तथा सीनियर डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार ने उनकी अगवानी की तथा उनके द्वारा ओढनी डैम  क्षेत्र में चल रही संपूर्ण परियोजना का सर्वेक्षण व आकलन किया गया। इसी क्रम में सर्वप्रथम बोटिंग प्वाइंट क्षेत्र में केफ़ेटेरिया का निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, डैम बॉडी के ऊपर सोलर लाइटिंग की व्यवस्था, जेट स्की,  जेट अटेक्, खरिद्ने पर सहमति  दी गई। इसके साथ ही ट्रैकिंग रूट मन्दिर तक बनाने की व्यवस्था, हेलीपैड, इको हट एवं लैंडस्कैपिंग तथा गजीबो बनाने के लिए डी.पी. आर. बनाने पर स्वीकृति दी गई। पर्यटकों की सुविधा हेतु उनके बैठने के लिए तथा बच्चों के मनोरंजन  के लिए ऑडिटोरियम हॉल बनाने के लिए भी डीपीआर बनाने की का निर्देश दिया गया। वोटिंग की सुविधा में और एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिया गया। तत्पश्चात बोट पर भ्रमण करते हुए ओढनी डैम के मध्य में नीति आयोग की तरफ से परियोजना में केज कल्चर को भी उन्होंने देखा व इसमें होने वाले मत्स्य उत्पादन की जानकारी ली। जिसकी उन्होंने सराहना की। इस कार्य के साथ पर्यटन व गैर पर्यटन मद मे जो रोजगार सृजन हो सकता है, उस पर भी जानकारी ली। उन्होंने  पर्यटकों को यहां तक आने, डैम में मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देने तथा प्रथम दृष्टया  परिभ्रमण के लिए खोलने के लिए बात कही l तत्पश्चात उन्होंने ओढनी डैम के मध्य में अवस्थित टापू पर बन रहे महत्वकांक्षी रिसोर्ट  के कार्य में प्रगति की समीक्षा की।  विभाग  की ओर से मार्च के महीने में ही इसके लिए टेंडर कर दिया गया है और निर्माण भी चल रहा है।  संवेदक संतोष कनोडिया एवं कार्यपालक इंजीनियर पर्यटन के साथ  पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट, डीपीएम पर्यटन ओम प्रकाश  एवं बीएसटीडीसी के मैनेजर दीपक कुमार ,  जिला के जिलाधिकारी,पर्यटन पदाधिकारी एवं सीनियर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय कुमार जी की उपस्थिति मे डी.पी. आर. में कई सारे तकनीकी बदलाव किए गए जिससे कि आम पर्यटकों की सुविधा मिल सके।   एसे लोग जो एक दिवसीय टापू का सिर्फ भ्रमण करना चाहते हैं, उनके लिए भी कई सारी सुविधाएं जोड़ी गई, जिसमें गेमिंग जोन,किड्स प्ले जोन,स्विमिंग पूल, केफ़ेटेरिया, डॉरमेट्री आदि की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया। सचिव महोदय के द्वारा ओढनी डैम में चल रही वोटिंग  और आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की l उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय तौर पर राज्य की ओर से जो भी मदद हो सकती है वह दी जायेगी।   वैकल्पिक एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए मंदिर तक ट्रैक बनाना, जिपलाइन लगाना, ईवी चलाने के लिए ट्रैक बनाना इन सब जैसे सभी बिंदुओं पर उन्होंने डीपीआर बनाने की बात कही। किसी भी तरह की आर्थिक कमी  नहीं होने दिया जाएगा ऐसा आश्वासन उनके द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment