अनिल शर्मा की रिपोर्ट!
कवरेज करने गए पत्रकार के साथ नगर थाना में तैनात दरोगा विनोद सिंह ने की धक्का मुक्की , छीना मोबाइल
नीतीश राज में पुलिस के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अपराधियों के साथ ही आम आदमी और पत्रकारों के साथ भी अपराधियों जैसा सलूक करती है. जहा एक ओर नवादा पुलिस के आला अधिकारी और नीतीश सरकार पुलिस की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मी सरकार के इरादों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. एक जमाना था, जब पुलिस और पत्रकार में चोली-दामन के साथ की बात होती थी. मगर कुछ बद- -दिमाग पुलिसकर्मी इस सौहार्द को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं. ऐसी ही एक घटना क्रम नगर थाना में देखने को मिला है .
जानकारी के मुताबिक खबर संगलन करने नगर थाना गए पत्रकार को जैसे ही दरोगा ने वीडियो बनाते देखा तो भड़क उठा. और बदतमीजी के साथ पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर दिया. जब पत्रकार ने कहा कि हम अपनी खबर संकलन कर रहे है.इतने में मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ते हुए दरोगा बदसलूकी पर उतर आया और अपशब्द कह कर दरोगा ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया.
आम जनमानस तो छोड़ो चौथे स्तंभ के साथ भी ऐसे अमानवीय व्यवहार करते है. ये है नवादा जिले की पुलिस मित्र के कारनामे. अब ऐसा प्रतीत हो रहा की अब पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों को पुलिस से आदेश लेना होगा ।




