पुलिस की संवेदनहीनता आई सामने, शव को रस्सी से खिंचता नजर आया, वीडियो वायरल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पुलिस की संवेदनहीनता की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । दरअसल लावारिस हालत में एक शव मिलने के बाद जिस तरीके से पुलिस के सामने पैर में रस्सी बांधकर शव को घसीटते हुए सड़क पर लाया गया वह पुलिस का ना सिर्फ संवेदनहीनता है बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती है । दरअसल लाखो थाना क्षेत्र के लाखों गांव में भवरे में एक विक्षिप्त का शव होने की सूचना बुधवार की शाम को पुलिस को मिली थी।शव होने की सूचना पर लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि शव कई दिनों की होने की वजह से उसमें दुर्गंध भी आ रही थी जिस वजह से पुलिस ने सफाई कर्मियों को बुलाया और शव को भवरे में पैर में रस्सी बांधकर घसीट कर गड्ढे से बाहर सड़क पर लाया गया। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं आखिर एक शव के साथ इस तरह का व्यवहार कितना सही है।

Join us on:

Leave a Comment