आर्थिक तंगी से परेशान छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में गरीबी और कर्ज से आजिज आकर बीए पार्ट वन की छात्रा ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली दरअसल BA पार्ट वन की छात्रा ने किस्ती के कर्ज से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की आत्महत्या की घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है। बताया जाता है कि छात्रा के पिता गणेश महतो लिवर कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज बरेली में चल रहा है जहां उसकी पत्नी साथ में है। इधर गांव में उसकी बेटी 19 वर्षीय काजल कुमारी अपने छोटे भाई के साथ घर में रहती थी। परिजनों के अनुसार इलाज के लिए b.a. पार्ट वन की छात्रा काजल कुमारी ने कई किश्तों में रकम कर्ज लिया था जो किस्ती भरने के लिए लगातार काजल कुमारी को प्रताड़ित करता था और पढ़ाई के लिए फॉर्म भरने में भी पैसे की दिक्कत थी। इसी कर्ज की रूपय नहीं रहने की वजह से काजल ने रात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब उसका भाई उठा तो देखा उसकी बहन दुपट्टे से फांसी लगाई हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- विजय कुमार, मृतका का चचेरा भाई

Join us on:

Leave a Comment