मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के आदेशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “हर घर झण्डा” दिनांक 25 जुलाई 2022 से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत क्षेत्रक मुख्यालय(वि. प्र.) स. सी. ब., गया, 29वीं वाहिनी एवं सभी समवाय द्वारा बुधवार को हर घर झण्डा उत्सव के बारे में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से साईकिल /मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री हरे कृष्ण गुप्ता,कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (वि. प्र.) स. सी. ब., गया/कमांडेंट 29वीं वाहिनीं गया एवं अन्य अधिकारीगणों ने झण्डा दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।साईकिल / मोटरसाईकिल रैली के माध्यम से धनावा कैम्प से बोधगया एवं गया में हर घर झण्डा कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया, साथ ही सभी
समवाय द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास के आयोजित किया
गया। रैली के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय (वि. प्र.) स. सी. ब., गया एवं 29वीं वाहिनी के
अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण, बल के अन्य कार्मिक, स्थानीय पुलिस एवं आम जनता मौजूद थे।




