मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया। भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, गया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, गया अंचल के उप महाप्रबंधक श्री जोरा सिंह के दिशानिर्देश पर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभय कुमार एवं मुख्य प्रबंधक श्री पवन कुमार के मार्गदर्शन पर आज ज्ञान तरु पब्लिक स्कूल, मानपुर सहित गया के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम मेरा गाँव
मेरा बैंक के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान त पब्लिक स्कूल, मानपुर के निदेशक
श्री मनीष मेहता, भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, गया के मुख्य प्रबंधक श्रीराम हेम्ब्रम
एवं सहायक प्रबंधक श्री अमरेश कुमार का सक्रिय योगदान रहा ।




