नवगछिया में दो बड़ा सड़क हादसा , दो दर्जन से ज्यादा हुए घायल!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर के नवगछिया में एक दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह स्कूल के दर्जनों बच्चे हुए थे सड़क दुर्घटना में घायल उसके बाद तकरीबन 12 लोग और एक सड़क दुर्घटना में हुए घायल। ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया चौंक का है।ओटो और हाइवा के टक्कर में एक दर्जन यात्री हुए घायल, ओटो नवगछिया स्टेशन से यात्री को लेकर भागलपुर जा रहा था, दुर्घटना में ओटो चालक प्रवीण कुमार सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए चार लोगों को रेफर कर दिया है, मामला नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया चौक पर घटना हुई है।

Join us on:

Leave a Comment