नाले में गिरकर 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी,सुगौली थाना क्षेत्र के चिलझपटी गांव के में गढ़े नुमा नाला में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत के चिलझपटी निवासी जितेंद्र शर्मा का 3 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार खेलते खेलते घर के समीप गढ़े नुमा नाला की ओर चला गया।इसी बीच पैर फिसलने से नाला के पानी में जाने के कारण डूब गया।बच्चे को परिजन खोजने लगे तो वह नाला में पड़ा हुआ था।जब तक उसको निकलते तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना की खबर परिजनों व ग्रामीणों को मिली खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बच्चे की मौत हो जाने से परिजन बिलखने लगे। परिजनों ने थोड़े देर के लिए छपवां रक्सौल मुख्य पथ को जाम कर दिया।घटना की खबर पुलिस को मिली।सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र व राजकुमार राम घटना स्थल पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम को हटवाया।वही इस घटना को लेकर परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।
बाइट :—– मृतक बच्चे,के पिता जितेंद्र शर्मा
बाइट :—– मृतक बच्चे,के चाची।

Join us on:

Leave a Comment