ED तो बहाना है,महंगाई,बेरोजगारी, GST से देशवासियों को भटकना है – कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-


  • गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को आज तीसरी बार ईडी द्वारा बेवजह पूछताछ के लिए बुलाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक का विरोध प्रदर्शन निकाला जो कोयरीबारी होते हुए शहीदे आजम भगत सिंह प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर मोदी सरकार, ईडी, महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी आदि के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व विधायक मो खान अली, प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, सुमंत कुमार,जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह,ओंकारनाथ सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, डा गगन मिश्रा, विद्या शर्मा,प्रदीप शर्मा, रंजीत सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शशिकांत सिन्हा, मो ताजुद्दीन, कमलेश चंद्रवंशी, लवली सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मदीना खातून, माधुरी गुप्ता, सुनील कुमार राम, जितेंद्र यादव, आदि ने कहा की मोदी सरकार सड़क से संसद तक अघोषित इमरजेंसी लगा कर पुलिसिया तांडव करा रही है, दिल्ली में कल जिस प्रकार राहुल गांधी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ के साथ जिस प्रकार दिल्ली पुलिस खुला तांडव किया, जिससे देश की जनमानस में भयानक आक्रोश है।
    संसद में बोलने एवम् प्रदर्शन करने पर पाबंदी, सड़को पर शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा लाठी डंडे, बाल पकड़ कर घसीटना आदि कर क्या मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबा सकती है, हम कांग्रेसी ना डरेंगे, नाही झुकेंगे, लड़े है, लड़ते रहेगें ।
    नेताओ ने कहा की आज तक भारत के इतिहास में देश के विपक्ष के लोकप्रिय, जनप्रिय नेता से इस प्रकार एक आम आदमी से भी बदतर पांच, छह दिनों तक नित्य दिन छह से आठ घंटे की बेवजह किसी मुकदमा में पूछताछ हुई है, यह राजनीतिक प्रतिशोध है,बौखलाहट है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता सोनिया, राहुल के नेतृत्व में लाठी, डंडे की मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं , बल्कि सम्पूर्ण देश में लगातार आंदोलन जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment