डूबती 3 बच्चियों को बचाने वाले को आपदा फरिश्ता सम्मान!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

जीवन जागृति सोसायटी के तत्वाधान में विगत 18 जुलाई को कहल गांव के सती घाट मे नहाने के क्रम में एक बच्ची डूब रही थी उसी को बचाने के लिए और 3 बच्चियां डूबने लगी ।उसी बीच वहां पर उपस्थित स्थानीय युवक विनीत कुमार राय भी नहाने के लिए आया था चीख-पुकार सुनकर उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में कूद गए और एक एक करके तीन बच्चियों को बचाकर बाहर लाए ।लेकिन इसी बीच चौथी बच्ची नदी के धार में बह गई जिसे वह नहीं बचा पाया । इस बात की सर्वप्रथम जानकारी जीवन जागृति सोसायटी के कहलगांव इकाई के अध्यक्ष नितीन कुमार द्वारा मिली। सूचना के उपरांत उस जांबाज़ युवक विनीत को जीवन जागृति सोसायटी ने आपदा फरिश्ता सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया। आज भागलपुर जोन के डीआईजी श्री विवेकानंद जी के कर कमलों से आपदा फरिश्ता सम्मान विनीत कुमार राय को सर्टिफिकेट , मोमेंटो एवम अंग वस्त्र दे कर किया गया। इस अवसर पर डी आई जी महोदय ने ऐसे युवक को साबसी देते हुए कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते है जो इस तरह अपनी जान को जोखिम में डालकर औरों का जान बचाते हैं। जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा ऐसे लोगों को आपदा फरिश्ता से सम्मानित करना बहुत ही नेक कार्य है, इससे अन्य लोगों में भी एक दूसरे को बचाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।हम चाहेंगे की इन्हें स्वत्रंता दिवस एवम गणतंत्र दिवस पर भी सरकार द्धारा राज्य स्तर पर एवम देश स्तर पर सम्मानित किया जाए ।जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि आपदा फरिश्ता सम्मान का आगाज ऐसे लोगों को उत्साहित करने के लिए विगत 30 अप्रैल को विधान परिषद उपसभागार में किया गया था, जिसे हम लोग आगे भी ऐसे जांबाजों को डेकर करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि संकट में फंसे लोगों को बिना मदद किए आगे कदापि आगे नहीं बड़े। ऐसा करने से ही सामाज में और भी मददगार आगे आयेंगे और आपका या आपके अपने का मदद भी हो पाएगा।
इस मौके पर विनीत के साथ सुबोध मंडल के अलावे संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष श्यामल सिंह कोषाध्यक्ष राकेश माही, महीला प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष आभा पाठक, कहलगांव इकाई के सह प्रभारी दीपक कुमार, अखिलेश, मृतुन्जय, जितेंद्र सिंह, रूपेश ईत्यादि मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment