मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजू बरनवाल जी ने कहा कि हमारे आदर्श और बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर आदरणीय अभी होम आइसोलेशन में हैं इसलिए जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मौलाना उमर नूरानी जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कोरोना से जल्द स्वस्थ होने के लिए खानकाह बैतुल अनवार गया में हजरत नुरुल होदा कादरी रहमतुल्ला अलेह के मजार पर श्री बरनवाल जी की मौजूदगी में चादरपोशी की गई और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ भी मांगी गई ताकि बिहार में विकास की जो ब्यार है निरंतर चलती रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पिछले 17 वर्षों से बिहार की जनता की लगातार सेवा करते आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है और आगे भी बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश नीतीश कुमार जी की सोच और कार्यों से प्रेरणा लेता रहेगा, साथ ही बिहार में रहने वाले अमन-चैन पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए भी दुआ की गई। श्री बरनवाल जी ने लोगों से अपील कर कहा कि हमेशा मास्क का प्रयोग करें और कोरोना-वायरस प्रोटोकॉल का भी पालन करते रहें क्योंकि अभी तक करोना महामारी गई नहीं है इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि कोरोना महामारी से बचकर रहें।
इस चादर पोशी में सैयद शाहजी कमर,साबिर अली अंसारी,सरताज साहब,साबिर उर्फ बादशाह,अमन रजा एवं जदयू के सम्मानित साथी गण मौजूद थे।




