अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मंकीपॉक्स का संदिग्ध महिला मरीज मिला है। बिहार में मंकीपॉक्स के पहले मरीज के मिलने से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। महिला पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके की रहने वाली है। जिसमें मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं। हालांकि विभाग इसे संदिग्ध मान रहा है। पीएमसीएच की टीम सैम्पल इक्टठा करने के लिए गुरहट्टा स्थित महिला के आवास पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।




