केन्द्रो के संचालन मे लापरवाही पर होगी कार्रवाई -सीडीपीओ।

SHARE:

बेतिया/सोहन प्रसाद की रिपोर्ट :-


— बैठक मे सीडीपीओ ने सेविकाओ को दिए कई दिशा निर्देश।

बेतिया।नौतन प्रखंड के बाल विकास परियोजना सभागार मे मंगलवार को नई सीडीपीओ पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता मे सेविकाओ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक मे केन्द्रो के संचालन , केन्द्रो की साफ सफाई, सत प्रतिशत उपस्थिति, सहित अन्य बिदुओ पर विशेष से चर्चा की गई ।साथ ही सेविकाओ की समस्याओ को भी सुना गया।बैठक मे सेविकाओ को निर्देश देते हुए सीडीपीओ ने कहा कि केन्द्रो के संचालन मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। समय से बच्चो को नास्ता एव पोशहार देने का निर्देश दिया। साथ ही ससमय केन्द्रो संचालन , मेनु चार्ट के अनुसार भोजन एव पोस्टर बाहर लगाने की बात सेविकाओ से कही।कहा कि सभी सेविकाए अपनी सारी पंजीयो को केन्द्र पर अपटुडेट रखे ।तथा पोजन ट्रैकर मे लाभार्थीयो का अधार कार्ड अपडेटेड कर भेरीफाई करे । इस दौरान सभागार मे पंखे की व्यवस्था नही होने के कारण सभी सेविकाए गर्मी से बेहाल दिखी। हाथ मे लिए पंजीयो से पंखा करती नजर आई । मौके पर सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिनु कुमारी,एलएस आरती कुमारी, मिरा पाल प्रतिमा कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रधानसहायक अखिलेश कुमार पाडे डाटा औपरेटर शशी रंजन तीवारी, अजाद आलम सहित प्रखंड के सभी सेविकाए मौजूद रही।

Join us on:

Leave a Comment