स्कार्पियो ने दो युवक को कुचला, एक की मौके पर ही मौत दूसरा जख्मी!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल के साथ पैदल जा रहे दो युवक को कुचल दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा इंटर कॉलेज के पास की है। बताया जाता है कि रेलवे कर्मचारी बारो गांव निवासी 28 वर्षीय मोहन कुमार अपने दोस्त के साथ अपने घर जा रहा था। घर जाने के दौरान कालेज के पास स्कार्पियो ने दोनों को ठोकर मार दी जिससे मोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि घटना के बाद स्कार्पियो भागने में सफल रहा। मृतक मोहन कुमार की शादी 2 मई माह को हुई थी। मोहन कुमार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था तथा सचिवालय की नौकरी की तैयारी कर रहा था। मोहन के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment