अमित कुमार की रिपोर्ट :-
कारगिल विजय दिवस.. दानापुर
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बिहार दानापुर रेजिमेंटल सेंटर में युद्ध में शहीद जवान को वीर स्मृति केंद्र के अमर जवान स्तंभ पर ब्रिगेडियर आलोक खुराना के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए बिहार रेजिमेंटल सेंटर के 527 जवानों के याद में सभी सैनिकों ने मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि जी। मालूम हो कि 1999 में मई में शुरू हुए कारगिल युद्ध के दौरान बिहार के बहादुर जवानों ने अपना जान न्योछावर कर देश के आन बान और शान की रक्षा की थी युद्ध में 60 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद 26 जुलाई को विजय प्राप्त की गई थी जिसको पूरा देश विजय दिवस के रूप में आज मनाता है




