अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट किया।।
बड़ी खबर बिहार के सियासी महकमे से आ रही। जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनको आइसोलेशन में रखा गया है। वह ठीक हैं और हल्के फुल्के कोरोना के लक्षण हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जो भी उनके संपर्क में आए हों। वो अपना कोविड टेस्ट करा लें।




