32 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार।

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया जिले के शेरघाटी के नया बाजार स्थित बस स्टैंड से पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी बस से दो शराब धंधेबाज को बैग एवं थैले में शराब लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।उसी आधार पर जैसे ही बस डोभी की ओर से शेरघाटी पहुंची तलाशी अभियान शुरू किया गया।
तलाशी के दौरान इमामगंज थाना के मैंरा गांव के शंभू शाह उम्र लगभग 25 वर्ष एवं अनिल कुमार हरिदासपुर थाना आमस उम्र लगभग 24 वर्ष को विदेशी शराब के बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गॉडफादर सुप्रीम स्ट्रांग बियर, मैकडॉवेल के 375 एवं 750ml की बोतलें तथा ब्लेंडर स्प्राइट अंग्रेजी शराब की दो बोतलें बरामद हुई है। कुल 32 लीटर शराब बरामद किया गया है। धंधेबाजों से पूछताछ किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment