प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में चर्चित रजनीश अपहरण हत्याकांड के आरोपी के घर पुलिस ने बड़ी कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है । दरअसल बेगुसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधार पुर गांव में 8 जुलाई की रात 17 वर्षीय रजनीश कुमार का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर तेजाब से जला दिया था। इस घटना के मुख्य आरोपी तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधार पुर गांव में रणधीर कुमार के घर पर पुलिस ने जेसीबी से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं जेसीबी के सहारे तीन मंजिलें मकानों को तोड़ा जा रहा है चौखट, किवाड़ और खिड़की को तोड़कर हटा दिया गया है घर के रखे एक एक समान को पुलिस के द्वारा कुर्ती की गई है। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव की रहने वाली मुकेश सिंह की 10 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मुकेश सिंह की पत्नी अपने बेटे रजनीश को लेकर मायके आधार पुर में घर बना कर रही थी, लेकिन पति के हत्यारे को सजा मिलने के बाद अपराधियों ने एकलौते पुत्र रजनीश का भी अपहरण कर हत्या कर दी गई। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि अपहरण हत्या के मामले में कुर्की जब्ती की जा रही है ताकि अपराधियों में एक बड़ा संदेश जाए । फिलहाल कुर्की जब्ती के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाईट- ओमप्रकाश डीएसपी तेघड़ा




