बेगूसराय में भी विभिन्न मांगो को लेकर जाप कार्यकर्ताओं का धरना!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर महा धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, अग्नीपथ योजना वापस लेने और दूध पनीर समेत खाद्य पदार्थ पर 5% जीएसटी लगाने के खिलाफ धरना दिया। धरना में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा की आज केंद्र की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है, गरीब लोगों के खाने पर जीएसटी लगा दी गई है युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही हैं लेकिन रोजगार देने के बदले सेना में 4 साल की नौकरी के देने के नाम पर अग्निवीर योजना ला दी गई है। इन सब के खिलाफ धरना दिया गया है। इसके साथ ही बेगूसराय में बढ़ते अपराध भ्रष्टाचार अफसरशाही के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की इस नाकामी को लेकर लोगों को जागरूक करेगी।
बाइट- नेता जाप

Join us on:

Leave a Comment