30/31 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अहम बैठक!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बीजेपी कार्यालय में बैठक,30 31 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर हो रही है बैठक

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,बिहार प्रभारी भीखू भाई दलसनिया,डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद

इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा 30 और 31 तारीख को सभी मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक पटना में होना है उसके तैयारी के लिए बैठक हुई.

पहला ऐसा प्रयोग होगा जब सभी मोर्चा के लोग बिहार में आएंगे, पहले 28 और 29 को उनका 200 विधानसभा में प्रवास होगा। जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे उनके साथ बैठक करेंगे फीडबैक लेंगे सरकार की नीतियों का, सरकार की योजनाओं का।

उसके बाद बैठक होगी उसमें रणनीति बनेगी सभी मोर्चा का, और उस मोर्चा के आधार पर आगे आने वाला लोकसभा का चुनाव होगा 2024 में उसके आधार पर तैयारी करेंगे और बिहार से 40 की 40 लोकसभा सीटें नरेंद्र मोदी को देने के लिए संकल्प जारी करेंगे।

Byte: प्रेम रंजन पटेल ,प्रवक्ता, बीजेपी

Join us on:

Leave a Comment