जवाहर नवोदय विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण!

SHARE:

अरविंद कुमार :-

जवाहर नवोदय विद्यालय पीपराकोठी के शतप्रतिशत बच्चों ने प्रथम श्रेणी से उतीर्णता हासिल की

जवाहर नवोदय विद्यालय पिपराकोठी राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया

मोतिहारी:–जवाहर नवोदय विद्यालय पीपराकोठी के सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शतप्रतिशत बच्चों ने प्रथम श्रेणी से उतीर्णता हासिल किया है वैसे राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है। इस परिणाम में टॉप थ्री में बालक वर्ग ही इस वर्ष आगे रहा जबकि पिछले वर्ष बालिकाओं ने बेहतर किया था।जवाहर नवोदय विद्यालय से बारहवीं के परिणाम में विद्यालय टॉप शिवम कुमार ने 94.6 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर सन्नी कुमार यादव को 91.8 फीसदी अंक प्राप्त हुआ वही तीसरे स्थान पर 90.4 फीसदी अंक लाकर प्रियेश राज रहे। वही सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इंदु प्रभा ने 490 अंक प्राप्त कर 98 फीसदी से उतीर्णता हासिल किया है। वही सत्यम कुमार ने 489 अंक के साथ 97.8 फीसदी से उतीर्णता हासिल किया है। जबकि तीसरे स्थान पर शुभम कुमार ने 486 अंक लेकर 97.2 फीसदी से उतीर्ण किया है। विद्यालय टॉपर इंदु प्रभा आईआईटी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उसके पिता संजय कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय में ही साइंस के टीचर है। वह अपने सफलता का श्रेय माता पिंकी कुमारी, पिता संजय कुमार के साथ गुरुजनों को देना चाहती हैं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा अनिल कुमार ने बताया कि 12वीं के रिजल्ट में नवोदय विद्यालय पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। हमारे बच्चे एवं शिक्षक साथी बहुत मेहनती हैं, मुझे उम्मीद है कि हमारे विद्यालय से उत्तीर्ण छात्र सफलता के शिखर तक पहुचेंगे, इस जिला एवं देश का नाम रौशन करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment