अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी:–अरेराज नगर पंचायत के सभागार में स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा रामर्षिदेव “ऋषि जी”की 46 वी पुण्य स्मृति दिवस सह सम्मान समारोह एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वधान किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष श्री किशोर पांडेय किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री ब्रजकिशोर सिंह एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी आगत अतिथियों ने ऋषि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।ततपश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मेघना मिश्र के भजन ( गांधी भजन) से हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में वयोवृद्ध गांधीवादी पूर्व मंत्री सह गांधी संग्रहालय मोतिहारी के सचिव श्री ब्रजकिशोर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऋषि जी से प्रेणना लेने की आवश्यकता है जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। उपस्थित डॉ राजेश अस्थाना ने ऋषि जी पर डाक्यूमेंट्री बनाने की बात कही और अपने सहयोग का वादा किया।ऋषि जी की पुत्री उषा त्रिवेदी ने अपने पिता जी जीवनी पर प्रकाश डाला।संगठन के अध्यक्ष श्री किशोर पांडेय ने कहा कि ऋषि जी को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 66 साल की सजा हुई थी।आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सक्रिय नही है इस पर क्षोभ व्यक्त किया।वैसे वीर योद्धा से प्रेणना लेने की जरूरत है। संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि जी पुत्री अमिता निधि ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, गांधी टोपी, सम्मान पत्र एवं ऋषि जी स्मृति चिन्ह चरखा से संम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को मैडल अंगवस्त्र और सम्मान पत्र से संम्मानित किया। समारोह को संबोधित करने वालो में अरेराज नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू दुबे, विजय अमित, विनय कुमार सिंह ( अधिवक्ता मोतिहारी)आदि थे। मंच संचालन श्री विनोद तिवारी (रंगकर्मी) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमिता निधि ने किया। उक्त अवसर पर निम्नांकित व्यक्ति उपस्थित थे तथागत किशोर मिश्र, मिथिलेश सिंह, विनोद यादव, उजाला कुमारी, विनोद शर्मा, दीनानाथ राम, कुंदन मिश्र, शैलेन्द्र शर्मा आदि।




